चंडीगढ़, (ए.एन.एस.): विधानसभा में आज कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अलग अंदा में पहुंचे। राजा वड़िंग ने अपनी टी-शर्ट पर पंजाब के हर मुद्दे को प्रिंट किया हुआ है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह सरकार को बताना है चाहते है कि पंजाब के क्या मुद्दे है। इतना ही नहीं, विधानसभा सेशन के शून्यकाल में सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली धमकी पर भी सवाल खड़ा किया है। राजा वडिंग ने अपने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि प्रत्येक पंजाबी को लगता है कि राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, लेकिन पंजाब सरकार तथ्यों की अवहेलना करता रहता है। पंजाब पुलिस अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही।
वहीं दूसरी ओर सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि आज सरकार को हर मसले पर जबाव देना होगा। उन्होंने कहा कि जो इस सरकार में हो रहा है वह पहले कभी नहीं हुआ। पंजाब में जेलो में गैंगवार हो रही है। सरेआम पंजाब का लॉ एंड आर्डर बिगड़ रहा है, लेकिन सरकार क्या कर रही है। उन्हों कहा कि हमारी सरकार के समय में ऐसा कभी नहीं होता था।