.
Himachalपंजाबः इस नदी में आई दरार, गांव में पानी घुसने से घर...

पंजाबः इस नदी में आई दरार, गांव में पानी घुसने से घर छोड़कर निकले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः पंजाब के मानसा स्थित सरदूलगढ़ के नजदीकी गांव बल्लनबाड़ा में घग्गर नदी में बड़ी दरार आई है। जिसके चलते पानी लगातार गांव में दाखिल हो रहा है। वहीं, पानी को रोकने के लोगों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते पानी रुक नहीं रहा। गांव वासियों द्वारा पानी को रोकने के लिए मिट्टी लगाने का काम किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय विधायक द्वारा भी लोगों को मदद देने का प्रयास किया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि देर रात दरार पड़ी है, जिसके चलते पानी गांव में दाखिल हुआ। लोग अपने आपको बचाने के लिए घर छोड़कर निकल गए। जिला प्रशासन अभी तक गांव में नहीं पहुंचा, लेकिन समाजसेवी संस्थाएं उन्हें खाना मुहैया करवाने के लिए पहुंच रही हैं। वहीं, गांव मोफर लोग भी रिश्तेदारी या फिर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। गांव के 200 के करीब परिवार गांव के नजदीक से गुजरती नहर के किनारे रहने लगे हैं, ताकि बाढ़ से बचा जाए। लोगों ने रोते हुए कहा कि बाढ़ के चलते उन्होंने अपने घर खाली कर दिए हैं।

लेकिन अब नहर के किनारे भी उन्हें डर लग रहा है, क्योंकि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसके चलते हर समय उनका भी ख्याल रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें तिरपाल उपलब्ध करवा दी थी, ताकि हम अपने यहां पर तंबू लगा लें। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मदद की जा रही है। वहीं, कुछ लोग उनके लिए खाना भी यहां पर मुहैया करवा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर CP Office पहुंचा संत समाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में...

Punjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान को पीटने के आरोप, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार...

कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें वीडियो

मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है।...

लड़कों के बाद अब लड़कियों की वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

मोहालीः सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल...

Punjab News: पेट्रोल पंप पर बाइक आगे करने को लेकर हंगामा, लोहे की रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः सलेम टाबरी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बाइक आगे करने को लेकर हंगामा हो गया, जिस पर...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी को लेकर CP Office पहुंचा संत समाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दो दिन पहले हुई पत्थरचाजी को लेकर मामला गरमा गया...

Punjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान को पीटने के आरोप, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार बढ़ रही है। हालांकि पार्टी के दोनों गुट में पंजाब...

कांवड़ियों के दो गुटों में कहासुनी, जमकर चले थप्पड़ और डंडे, देखें वीडियो

मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है। इस दौरान कांवड़िए भगवान शिव को जल अर्पित करने के...