Himachal Govt
Kulluभारी बारिश का कहर जारी, एक ही परिवार के 11 लोग हुए...

भारी बारिश का कहर जारी, एक ही परिवार के 11 लोग हुए लापता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिल जारी है। कई इलाकों में आज मंगलवार (18 जुलाई) को भी बारिश हो रही है। प्रदेश में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग परेशान हो गये है। कूल्लू जिले में सोमवार सुबह बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल के लोगों को अभी भारी से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में बारिश से भी हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रामनगरी अयोध्या के नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला गांव से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली के निकले एक ही परिवार के 11 लोग अचानक लापता हो गए हैं। किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी लोगों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। अयोध्या से कुल्लू गए लोगों के परिजनों को अनहोनी होने की आशंका सता रहा है। परिजनों ने कुमारगंज पुलिस से मदद् की गुहार लगाई है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए हिमाचल प्रदेश की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक पिठला गांव निवासी अब्दुल मजीद अपने पूरे परिवार और दामाद के साथ मिलकर कुल्लू में मजदूरी करते हैं। जून महीने में अब्दुल अपने परिवार के साथ पिठला गांव आए थे। अब्दुल अपने परिवार के साथ 9 जुलाई को चंडीगढ़ बस अड्डे से ढाई बजे वाली रोडवेज बस से कुल्लू के लिए रवाना हुए थे। अब्दुल लगातार अपने दामाद और ससुर के साथ संपर्क में था और कह रहा था कि 10 जुलाई की रात 12 बजे मनाली बस अड्डे पर पहुंच जाएगा। वहीं पर मिलना आकर। अब्दुल का मनाली बसअड्डे पर इंतजार करते रहे लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद संपर्क किया गया लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया सभी के मोबाइल फोन बंद हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: SC आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने खुले दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया हल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह...

2 बाइकों का पुलिस ने काटा 36 हजार का चालान, दोनों इंपाउंड, देखें वीडियो

पंचकूलाः जिला पंचकूला में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और...

Punjab News: IED मामले में गिरफ्तार प्रभप्रीत को लेकर नानी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः चंडीगढ़ में IED मामले को लेकर पुलिस द्वारा...

Jalandhar News: चीनी के बाद अब रूलाने लगा प्याज, अभी और बढ़ेंगे दाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रसोई में सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली...

Jalandhar News: पेड़ से लटका मिला नौजवान का शव, सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोप, सुसाइड नोट बरामद

जालंधर, ENS: देहात में नौजवना ने फंदा लगाकर जीवनलीला...

Punjab News: SC आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने खुले दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया हल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आज गुरदासपुर पहुंचे और खुले दरबार के दौरान लोगों...

2 बाइकों का पुलिस ने काटा 36 हजार का चालान, दोनों इंपाउंड, देखें वीडियो

पंचकूलाः जिला पंचकूला में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के उद्देश्य...

Punjab News: IED मामले में गिरफ्तार प्रभप्रीत को लेकर नानी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः चंडीगढ़ में IED मामले को लेकर पुलिस द्वारा 3 युवकों की गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले में...

Jalandhar News: चीनी के बाद अब रूलाने लगा प्याज, अभी और बढ़ेंगे दाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रसोई में सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब घर का बजट बिगाड़ने लगी है। पिछले करीब...