Girl in a jacket
HomeNationalदीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत , 4 घायल

दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत , 4 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के सागर में भीषण हादसा हुआ है, जहां एक दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 4 गंभीर घायल है। मरने वालों में 10 से 14 साल के बच्चे है। मध्य प्रदेश के सागर में पार्थिव शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर 50 साल पुराने मकान की दीवार दे गई। इस हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में मृतक बच्चों की पहचान  दिव्यांश, वंश, नितेश, ध्रुव, दिव्यराज, सुमित प्रजापति, खुशी, पर्व विश्वकर्मा के तौर पर हुई है।

सागर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुरा इलाके में हरदोई शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी शिवलिंग बनाने के लिए जमा हुए थे। यहां पर सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ भागवत कथा का भी आयोजन चल रहा है। मंदिर के जिस परिसर में बैठकर विद्यार्थी भगवान के शिवलिंग बना रहे थे उसके पास मल्लू कुशवाहा नामक व्यक्ति का मकान था जो कि काफी पुराना था।

इस मकान की दीवार तेज बारिश की वजह से कमजोर हो गई थी, जिसके ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया. दीवार की चपेट में आने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे और राहत कार्य तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शोक जताया है।

रविवार का दिन होने की वजह से सागर में स्कूलों की छुट्टी थी। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिवलिंग बनाने के लिए जमा हुए थे।  वहीं घायलों में कुछ बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है. इस घटना को लेकर जांच के आदेश भी दे दिए गए है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -