Himachalनिजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 39 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों...

निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 39 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही बरतने के आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में आप्रेशन के बाद गांव सनोली के एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में आप्रेशन करने वाले चिकित्सक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को गाँव सनोली से दविंदर कुमार (39 वर्षीय) मैहतपुर के निजी अस्पताल में नाक की बीमारी को लेकर आप्रेशन करवाने गया था, जिसका आप्रेशन  मोहाली के इंडस अस्पताल के चिकित्सक द्वारा मैहतपुर स्थित निजी अस्पताल में ही किया गया, लेकिन आप्रेशन के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत आने लगी। चिकित्सक ने युवक को तुरंत मोहाली स्थित अपने अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया और जब तक युवक मोहाली पहुंचा तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस पूरे मामले को लेकर मृतक के परिजनों का चिकित्सक के खिलाफ गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई न होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दे डाली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते ही दविंदर कुमार की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि दविंदर पुत्र सोहन सिंह खुद अपनी ही बाइक पर आप्रेशन करवाने गया था और वो बिलकुल तंदरुस्त था। 24 जनवरी को ही दविंदर दुबई से वापस आया था यहां वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। 

वहीं निजी अस्पताल के संचालक डॉ. कोमल मलिक ने परिजनों द्वारा लगाए जा रहे लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। डॉ. कोमल मलिक ने कहा कि युवक का आप्रेशन सफल हो गया था। लेकिन जब आप्रेशन के बाद युवक को शिफ्ट करने लगे तो उसकी सांस रुकने लगी जिसके बाद युवक को मोहाली शिफ्ट भी किया गया लेकिन तक तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। 

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल में करवाया जा रहा है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...