Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर- अमृतसर हाईवे पर सड़क हादसे में 2 की मौ'त

जालंधर- अमृतसर हाईवे पर सड़क हादसे में 2 की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नडाला : जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव दयालपुर बराड़ अस्पताल के पास एक्टिवा पर जा रहे दंपत्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन आगे जा रहे व्यक्ति पर जा चढ़ा, जिस कारण एक्टिवा चालक और पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा के पीछे बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान 56 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बिशन लाल और उसकी गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय पत्नी वीना कुमारी निवासी ब्लड डोनर कॉलोनी, सलोह रोड, नवांशहर के रूप में हुई है।

जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे पहले जालंधर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। बाद उसे नवांशहर के अस्पताल ले जाया गया। थाना सुभानपुर की पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -