HomePunjabFirozpurPunjab News: 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो हेरोइन और 7 लाख...

Punjab News: 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो हेरोइन और 7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इन्ही प्रयासों के चलते पुलिस को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब फिरोजपुर पुलिस ने 8 करोड़ रुपये की हैरोइन और 7 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। काबू तस्करों में से एक फिरोजपुर के जीरा कस्बे का और दूसरा मोगा जिले का है। आरोपियों की पहचान हरमन सिंह और गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए फिरोजपुर ग्रामीण डीएसपी करण शर्मा ने बताया कि थाना कुलगढ़ी पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 नशा तस्कर नशे की बड़ी खेप लेकर स्पलाई करने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी कर दी। इस दौरान 2 युवक संदिग्ध आते हुए दिखे जिन्हें रोककर उनकी तलाशी ली गई तो उनसे डेढ़ किलो हेरोइन और 7 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई, जो वे नशा बेचकर लाए थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ फिरोजपुर के कुलगढ़ी पुलिस स्टेशन में एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि ड्रग्स बेचने से कमाया गया पैसा हवाला के जरिए विदेश में रहने वाले ड्रग तस्करों तक पहुंचाया जाता है। हवाला रूट की भी गहनता से जांच की जा रही है कि ड्रग्स बेचकर कमाया गया पैसा किस हवाला रूट के जरिए विदेश में बैठे ड्रग तस्करों तक पहुंचाया जाता है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -