Himachal Govt
Nationalफर्जी Doctor बन करोड़ों की ठगी मारने वाले 2 भाई गिरफ्तार

फर्जी Doctor बन करोड़ों की ठगी मारने वाले 2 भाई गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्थानः एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने दो ऐसे कुख्यात ठगों को गिरफ्तार किया है। जो बीते आठ साल से पुलिस को चकमा देकर ठगी कर रहे थे। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए होम्योपैथिक डॉक्टर का रूप धर रखा था और लोगों का फर्जी इलाज कर रहे थे। इसी बहाने एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीम भी मरीज बनकर फर्जी होम्योपैथिक डॉक्टर बने ठगों तक पहुंची और दोनों शातिर ठगों को दबोच लिया।

दोनों ठग सगे भाई हैं, जिन्होंने सर्वोदय क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की थी। जबकि इससे पहले दोनों ठगों का महाठग पिता भी पकड़ा जा चुका है। लोगों को दुगुना पैसा करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए हड़पने वाले इन ठगों को पकड़ने के लिए एटीएस ने इस ऑपरेशन को डेविल लॉयन और टंडन नाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज करते थे और भरोसा जीतते थे। साथ ही भोली-भाली जनता से निवेश और इलाज के नाम पर लाखों वसूलते रहे थे। दोनों आरोपी 30 से ज़्यादा मुकदमों में वांछित थे, जिन पर 50 हजार का इनाम घोषित था। पिछले कई सालों से राजस्थान ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में भी ठगी के नेटवर्क फैला रखे थे।

एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शैलेंद्र सिंह और उसका भाई ऋषिराज है। जो मूल रूप से बाड़मेर के गिरवा गांव के रहने वाले हैं। आरोपी शैलेंद्र सिंह ने खुद को होम्योपैथिक डॉक्टर बताकर पहचान बनाई, जो मेडिकल कैंपों में भी जाता था, ताकि शक न हो। एटीएस हवाला कारोबार और टेरर फंडिंग की संभावना को लेकर निगरानी कर रही थी. इसी दौरान झोटवाड़ा कनेक्शन सामने आया और जांच में होम्योपैथिक डॉक्टर शैलेंद्र का नाम जुड़ा। पड़ताल में पता चला कि शैलेंद्र सिंह सर्वोदय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले का मुख्य सूत्रधार है। जिसके बाद टीम ने 4-5 दिन इलाके में घूमकर आरोपियों की गतिविधियों पर नज़र रखी और मरीज बनकर संपर्क किया, फिर गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पैतृक गांव...

पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखें हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचीं दिल्ली

पंचकूला: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस ने अंगदान के एक महत्वपूर्ण मामले में तत्परता...

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन वाहन...

Jalandhar News: सतगुरु कबीर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लोगों ने जताया रोष, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के श्री गुरु रविदास जी महाराज चौक पर कुछ दिन पहले सतगुरु कबीर जी को लेकर कथित...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से अब...