Girl in a jacket
HomeChandigarh102 पेटी शराब सहित 2 गिरफ्तार

102 पेटी शराब सहित 2 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब से लदी पिकअप से 102 पेटियां देसी शराब बरामद की। पुलिस ने गाड़ी को सीज करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी रूटीन पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान शास्त्री नगर में गरिजन कार सर्विस सेंटर के पास एक पिकअप संख्या PB 65H 4854 आदि दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने पिकअप को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पिकअप से देसी शराब की 102 पेटियां बरामद हुईं।

पिकअप चालक शराब के कागजात पेश नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन निवासी सेक्टर 56, चंडीगढ़ बताया। पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब दमदार संतरा मार्का है। वहीं, गिरफ्तार ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ये सभी शराब की पेटियां सेक्टर 39 में रहने वाले सत्येंद्र सिंह की हैं। जिसके बाद पुलिस ने सत्येंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -