Girl in a jacket
HomeNational15 वर्षीय युवती से Rape, रात को सोते समय पड़ोसी ने की...

15 वर्षीय युवती से Rape, रात को सोते समय पड़ोसी ने की दरिंदगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दतियाः जिले के उनाव थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक रिषभ कुशवाहा पर आरोप है कि उसने सोते समय वारदात को अंजाम दिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत में जानकारी देते पीड़ित ने बताया कि वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। कमरे की लाइट जल रही थी और दरवाजा बंद था। इसी दौरान पड़ोसी युवक अंदर पहुंच गया और उससे जबरदस्ती की। विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश पर उसने किशोरी का मुंह दबा दिया और थप्पड़ मारे। जाते समय उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जान से मारने की धमकी के कारण डरी-सहमी किशोरी ने रात में परिजनों को कुछ नहीं बताया। अगले दिन उसने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -