Himachal Govt
NationalDubai में फंसे 120 श्रद्धालु, पुलिस ने Airport से वापस भेजा

Dubai में फंसे 120 श्रद्धालु, पुलिस ने Airport से वापस भेजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जोधपुरः ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण जोधपुर के 120 श्रद्वालु दुबई में फंस गए हैं। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे। महाराज की 24 से 28 फरवरी तक दुबई में कथा थी, जो सेवन सीज होटल में थी। सभी लोग 23 फरवरी को दुबई गए थे।

वहीं कथा 28 फरवरी को खत्म हुई तो वे वापस आने वाले थे। जोधपुर के मंडोर और सूरसागर के माली समाज के करीब 100 लोग शामिल होने गए थे। कथा शनिवार को समाप्त होने के बाद सभी आबुधाबी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उन लोगों को वापस होटल भेज दिया। वहीं दुबई में फंसे लोगों ने केंद्रीय सरकार से तत्काल मदद की मांग की है।

दरअसल सभी लोग शनिवार रात एक बजे की फ्लाइट से दुबई से भारत के लिए आने वाले थे, लेकिन वहां हो रही बमबारी के चलते एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इसके चलते दुबई पुलिस ने सभी को होटल में भेज दिया। अभी तक तय नहीं है कि ये लोग वापस अपने देश कब लौट सकेंगे। वहीं जोधपुर में उनके परिजन चिंता में हैं। पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से राज्य और केंद्र सरकार से तत्काल मदद दिलाने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पैतृक गांव...

पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखें हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचीं दिल्ली

पंचकूला: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस ने अंगदान के एक महत्वपूर्ण मामले में तत्परता...

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन वाहन...

Jalandhar News: सतगुरु कबीर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लोगों ने जताया रोष, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के श्री गुरु रविदास जी महाराज चौक पर कुछ दिन पहले सतगुरु कबीर जी को लेकर कथित...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से अब...