Himachalशनिदेव मंदिर में 10वें विशाल भंडारे का आयोजन,बड़ी संख्या में भक्तों ने...

शनिदेव मंदिर में 10वें विशाल भंडारे का आयोजन,बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा की खरयालता पंचायत के तलमेहड़ा मेन बाजार चौंक पर स्थित शनिदेव महाराज मंदिर में सुबह हवन यज्ञ उसके बाद झंडा रस्म के साथ भजन कीर्तन ओर दोपहर को शनिदेव जंयती के पावन अवसर पर 10वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री शनिदेव मंदिर के संस्थापक व पुजारी पंडित प्रकाश चंद शर्मा  द्वारा श्री शनिदेव महाराज जयंती के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पंडित पवन शर्मा द्वारा मंदिर के संस्थापक प्रकाश चंद शर्मा और उनके परिवार सदस्यों सहित सुबह 9 बजे श्री शनिदेव महाराज जी का भव्य श्रृंगार, विशेष पूजा एवं आरती के दौरान क्षेत्र व घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की ।

उसके उपरांत मंदिर के मुख्य द्वार के पास झंडा रस्म अदा की गई। वहीं गांव बड़ोआ एवं आसपास की स्थानीय महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया गया। इस मौके पर दूर दूर से आए भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया व शनिदेव महाराज जी का आशीर्वाद लिया।  इस मौके पर मंदिर संस्थापक प्रकाश चंद शर्मा,वीर सिंह लम्बडदार, नरेश शर्मा, सारांश शर्मा हनी शर्मा,रामजी दास शर्मा, शशी बाला,रिना शर्मा,आरती देवी,प्रिया शर्मा,रिया शर्मा, सुखदेव शर्मा,रमन शर्मा,विजय शर्मा,राज कुमार शर्मा,सतपाल शर्मा, अशोक शर्मा पिंकू शर्मा, इन्द्र ठाकुर सहित अन्य भक्तजनों ने भंडारे में अपना अपना योगदान दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...