ऊना,सुशील पंडित: नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जिला पुलिस ऊना ने दड़ा-सट्टा लगाने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस थाना सदर ऊना के तहत पुलिस चौकी संतोषगढ़ की टीम ने छतरपुर टाड़ा में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगाते हुए पकड़ा।
पुलिस के अनुसार 9 सितंबर की देर शाम HC राजेश कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी संतोषगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर मुकाम छतरपुर टाड़ा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान भारत भूषण निवासी वार्ड नंबर-4 संतोषगढ़, तहसील एवं जिला ऊना के कब्जे से 1120 रुपये की नकदी और दड़ा-सट्टा की पर्चियां बरामद की गईं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।