Girl in a jacket
Homeदविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मोदी के मन की बात

दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मोदी के मन की बात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ में भाजपा सदस्यता अभियान जोरो पर,जल्द होगा आंकड़ा 25 हजार पार:दविंदर भुट्टो

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने रविवार को ग्राम पंचायत अरलू के प्रधान महिंद्र सिंह राणा के घर पर सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोदी की मन की बात को सुना, जहा देश के प्रधान मंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का भी पीएम मोदी ने जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में शुभाश्री का उल्लेख किया। इन्होंने दुर्लभ और बहुत उपयोगी जड़ी-बूटियों का एक बगीचा तैयार किया है।

शुभाश्री तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली हैं। पेशे से शुभाश्री शिक्षिका हैं। 80 के दशक में सांप ने उनके पिता को काट लिया था। तब जड़ी-बूटियों ने उनकी सेहत सुधारने में काफी मदद की थी। इस घटना के बाद उन्होंने जड़ी-बूटियों की खोज की और अपने गांव में बाग तैयार किया। पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के भी 10 साल पूरे हुए हैं। इस अभियान की सफलता में बड़े उद्योगों से लेकर छोटे दुकानदार तक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से गरीब, मध्यम वर्ग और एमएसएमई को बहुत फायदा मिल रहा है। आज भारत मैन्युफैक्चरिंग का पावर हाउस बना है। हर क्षेत्र में देश का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। क्वालिटी और वोकल फॉर लोकल पर अब अधिक फोकस करने की जरूरत है। पीएम मोदी ने त्योहार में हर चीज मेड इन इंडिया ही खरीदने की अपील की।

दविंदर  भुट्टो ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हर योजना हर कार्य को दुनिया का हर व्यक्ति गाथा के रूप में गा रहा है। बही आज भारत दुनिया में चौथे नंबर पर ताकतवर बनकर अपना डंका बजा रहा है। भुट्टो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भी केंद्र सरकार से हर सहायता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि आज कुटलैहड़ में भाजपा सदस्यता अभियान जोरशोर से चला हुआ है। और हर परिवार का सदस्य भाजपा की सदस्यता ले रहा है। और हिमाचल में कुटलैहड़ सदस्यता अभियान में चौथे नंबर पर चला हुआ है। और बहुत जल्द कुटलैहड़ सदस्यता का 25 हजार का आंकड़ा पार करने बाला है। और यह सब भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत का फल है। इस मौके पर प्रधान महिंद्र सिंह राणा, राजू राणा,सूरम सिंह, अरुण पटियाल, अभय राणा सुदर्शन शर्मा के अलावा कई गणमान्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -