Girl in a jacket
Homeअम्व: ऊना रोड़ पर लोड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

अम्व: ऊना रोड़ पर लोड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : डीएसपी कार्यालय अम्व के 22 चक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। परंतु 33 केवी गगरेट की विद्युत् लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात ऊना से अम्ब रोड़ पर बजरी से लोड 22 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस सड़क हादसे में बाल-बाल बचे ट्रक चालक शीतल कुमार पुत्र गुरमेल सिंह निवासी माहिलपुर, जिला होशियारपुर ने बताया कि वह नंदपुर की तरफ से एक स्टोन क्रशर से जालंधर में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए ट्रक में बजरी लोड करके जा रहा था। इसी बीच डीएसपी कार्यालय अम्व के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसएचओ अम्ब ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -