.
Uncategorizedवसंत कुंज में 10 फ़ीट गहरे नाले में गिरी गाड़ी, एक की...

वसंत कुंज में 10 फ़ीट गहरे नाले में गिरी गाड़ी, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। जहां सड़क हादसे में सैन्य अधिकारी के 20 वर्षीय बेटे यशवेंद्र की मौत हो गई। कार में सवार उसकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई। दरअसल, नांगल देवत क्षेत्र के पास एक तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। फिसलन भरी सड़क के कारण कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी और पलट गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक कार में यशवेंद्र के साथ वसंत कुंज निवासी उसकी एक महिला मित्र भी थी। दोनों पिछली रात अपने एक दोस्त के घर रुके थे। सुबह यशवेंद्र अपनी मित्र को उसके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर फिसलन और वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि यशवेंद्र और उसके साथ मौजूद युवती अमेरिका के एक ही शैक्षणिक संस्थान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं दोनों की दोस्ती हुई थी। हादसे के समय जिस कार में वे सवार थे, वह युवती की थी, लेकिन वाहन यशवेंद्र चला रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई थीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वहीं कार में सवार युवती को चोटें आई हैं और उसका इलाज किया जा रहा है। यशवेंद्र के साथ गाड़ी में बैठी युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि दुर्घटना फिसलन भरी सड़क के कारण हुई। फिलहाल मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है ताकि हादसे के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार...

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी...

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक 'हमारे राम' के पहले शो...

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त...