Himachal Govt
Breaking Newsमहाविद्यालय ऊना में “स्वच्छता ही सेवा” के अंतर्गत शिविर का आयोजन

महाविद्यालय ऊना में “स्वच्छता ही सेवा” के अंतर्गत शिविर का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीता शर्मा द्वारा स्वयंसेवियों को स्वच्छता का शपथ दिला कर किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में स्वयंसेवियों को स्वच्छता के लाभों के बारे में तथा समाज सेवा के प्रति प्रोत्साहित किया। शिविर के दौरान संपूर्ण महाविद्यालय परिसर की साफ-सफ़ाई की गई । इस शिविर में 78 स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया गया ।

इस अवसर पर स्वच्छता रैली तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में पूनम, अदिती धीमान , सरबजीत कौर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. पवित्र दुलारी तथा मनजीत सिंह मान द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. राज कुमार इग्नू के सहायक समन्वयक डॉ. के. के. पांडे व इग्नू के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...