नई दिल्ली : तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। आए दिन इन हादसों में बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आया है। मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
मृतकों की पहचान दीपक कुमार(22) निवासी गांव सोनी और सत्येंद्र कुमार (23) के तौर पर हुई है और घायल की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक घटना जिले के संझौली थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह युवकों की टोली सेना में भर्ती हेतु फिजिकल तैयारी कर रहे थे तभी सोनी गांव के समीप आरा-सासाराम मार्ग पर दौड़ का अभ्यास कर रहे तीन युवकों को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
