Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपश्चमी सभ्यता से दूरी बनाने लगे युवा

पश्चमी सभ्यता से दूरी बनाने लगे युवा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

केक काटने के बजाए अब युवा जरूरत मंदों को भोजन खिला कर मनाने लगे उत्सव

 

बद्दी/ सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की प्रेरणा पा कर तीन युवा पवन कुमार, टिकुं और डा. वैभव शर्मा ने पश्चमी सभ्यता को छोड़ कर अपने जन्म दिन पर जररूतमंदो को भोजन करा कर भारतीय परंपरा को पुर्नजीवित करने में अपना योगदान दिया। सनातन धर्म की पंरपरा उपहार लेने की नहीं देने की है। भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के मुख्य संरक्षक आरके शर्मा ने बताया कि शाखा बद्दी युवाओ में पश्चमी सभ्याता को छोड़ कर अपने जन्म दिन , सालगिरह  व कोई भी उत्सव केक काटने की बजाए जरूरत मंदों को भोजन खिला कर मनाने के लिए प्रेरित कर रहे है।

इसी कड़ी में वीरवार को तीन युवकों ने ईएसआईसी अस्पताल काठा में अपने जन्म दिन को ओपीडी के लिए आए मरीजों व दाखिल मरीजों के तामिरदारों को भोजन कराया। संस्था के सचिव देवव्रत यादव ने बताया कि  उनके पास काफी युवाओं ने अपना जन्म दिन व सालगिरह भोजन परोस कर मनाने के लिए भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा से संपर्क किया हुआ है। जो कि भारतीय संस्कृति के गौरव की बात है। परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल, संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री एवं उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि वे भविष्य में भी भारतीय पंरपंरा को बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से कार्य करते रहेंगे। इसके लिए डॉ. मुकेश मल्होत्रा, कामगार नेता मेला राम चंदेल, एम केयर अस्पताल, कलर्स इंडिया, बिरला टैक्सटाईल एवं यश ग्रुप के स्टाफ, परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, प्रेमलता भावसार ने भोजन परोसने में सहयोग किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -