Himachal Govt

Himachal Govt
Chandigarhलाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली, यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत

लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली, यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-17 में शनिवार देर शाम युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी अजय गिल के रूप में हुई है। वह दोस्तों के साथ सेक्टर-26 स्थित क्लब से लौट रहा था। मध्य मार्ग पर शराब के ठेके के पास कार रोकने के दौरान उसके सिर में गोली लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जानकारी में गोली लाइसेंसी पिस्तौल से चलने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार अजय गिल अपने तीन-चार दोस्तों के साथ महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार में चंडीगढ़ आया था। सभी सेक्टर-26 स्थित डैफ्लो क्लब गए थे। रात करीब 9:09 बजे लौटते समय वे सेक्टर-17 में मध्य मार्ग पर शराब के ठेके के पास रुके। इसी दौरान अजय के हाथ में मौजूद पिस्तौल से गोली चल गई। गोली उसके सिर को पार कर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोस्तों ने अजय को उसी कार से तुरंत सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना-17 के एसएचओ और डीएसपी सेंट्रल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और कार से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की।

पुलिस गोली चलने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले में घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

गाड़ी जब्त करने को लेकर पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक...

2034 का इंतजार नहीं, इसी बार लागू हो सकता है ‘एक देश एक चुनाव’; मुख्यमंत्रियों से मंथन शुरू

नई दिल्लीः देशभर में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं...

Jalandhar News: पत्नी को पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर पिलाया हार्पिक, आरोपी बेटी लेकर फरार

जालंधरः करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने...

Punjab News: 57,200 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत...

गाड़ी जब्त करने को लेकर पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी...

Jalandhar News: पंजाब यूथ रन का आयोजनः सीएम ने पंजाब को खेलता राज्य बनायाः मनीष सिसोदिया, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब यूथ रन के तहत माडल टाउन शिवानी पार्क में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पांच...

2034 का इंतजार नहीं, इसी बार लागू हो सकता है ‘एक देश एक चुनाव’; मुख्यमंत्रियों से मंथन शुरू

नई दिल्लीः देशभर में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की दिशा में केंद्र सरकार...

Jalandhar News: पत्नी को पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर पिलाया हार्पिक, आरोपी बेटी लेकर फरार

जालंधरः करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां महिला का...