Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: पत्नी को पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर...

Jalandhar News: पत्नी को पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर पिलाया हार्पिक, आरोपी बेटी लेकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां महिला का फोर्टिस अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने महिला को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। पुलिस ने मामले में पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शुरुआती जांच में नेहा ने आरोप लगाया कि उसके पति उमंग बस्सी के सतनाम कौर नाम की लड़की के साथ अवैध संबंध थे, जिसका उसे पता चल गया था। इसी बात को लेकर 19 अगस्त को पति और सास ने मिलकर उसे जबरन हार्पिक पिला दिया।

आरोपी पति और सास उसकी 6 साल की बेटी को लेकर भाग गए। पीड़िता की पहचान करतारपुर में रहने वाले उमंग बस्सी की पत्नी नेहा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि महिला का मायका धूरी में है। उसके परिजन की शिकायत के बाद आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर होने और वेंटिलेटर से उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। अस्पताल में भर्ती नेहा बस्सी की नाजुक हालत को देखते ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने खुद अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने जज के सामने लिखकर अपनी पूरी आपबीती बताई।

पीड़िता के भाई अमरीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी 7 साल पहले हुई थी और उसकी एक 6 साल की बेटी भी है। आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद उन्हें इस बात की जानकारी दी गई। अमरीश ने पुलिस पर ढील बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पति शुक्रवार सुबह तक अस्पताल में ही घूम रहा था और बाद में अपनी मां व 6 साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भारत में मजबूत हो रहा Space Sector, पीेएम मोदी ने CEO और Founders के साथ की बातचीत

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र ने मोदी आज देश के...

ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, गाड़ी में फंसे ड्राइवर की मौत

भीलवाड़ाः भीलवाड़ा में NH-48 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने...

आज मनाई जा रही है श्रावण महीने की पुत्रदा एकादशी, जानें महत्व

धर्म: 23 August 2026 को श्रावण पुत्रदा एकादशी का...

बालिका गृह में नाबालिगा की पानी में डुबोकर मौत, साथी युवतियों को लिया हिरासत में

मथुराः वृंदावन में राजकीय बालिका गृह में लड़कियों ने 14...

भारत में मजबूत हो रहा Space Sector, पीेएम मोदी ने CEO और Founders के साथ की बातचीत

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र ने मोदी आज देश के स्पेस सेक्टर को नई रफ्तार देने वाले स्टार्टअप्स के सीईओ...

ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, गाड़ी में फंसे ड्राइवर की मौत

भीलवाड़ाः भीलवाड़ा में NH-48 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही...

Trump ने होर्मुज स्ट्रेट को बताया अपना, ईरान ने दावे को किया खारिज, कहा- अमेरिका रुख बदले तभी खुलेगा जलमार्ग

वॉशिंगटनः अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में...

आज मनाई जा रही है श्रावण महीने की पुत्रदा एकादशी, जानें महत्व

धर्म: 23 August 2026 को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाने वाला है। इस दिन भगवान विष्णु की...