Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalगाड़ी जब्त करने को लेकर पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला, देखें...

गाड़ी जब्त करने को लेकर पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया। ये घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे थे और चेकिंग के दौरान एक गाड़ी जब्त की। जानकारी के मुताबिक भीड़ द्वारा पुलिस कर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका गया और ईंट-डंडों से हमला भी किया गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब पुलिस अधिकारी राउंड पर थे, तो गाड़ी के मालिक समेत लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। ये घटना शनिवार की बताई जा रही है।

इस घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इलाके के कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ पंकज पर मुख्य हमलावर होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पंकज पहले से ही संगीन अपराधों समेत 5 मामलों में शामिल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम पर हमला कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

American Airlines में धमाका, 5 यात्री घायल; करवाई एमरजेंसी लैंडिंग

वॉशिंगटनः अमेरिका में एक विमान में उस समय हड़कंप...

भारत में मजबूत हो रहा Space Sector, पीेएम मोदी ने CEO और Founders के साथ की बातचीत

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र ने मोदी आज देश के...

ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, गाड़ी में फंसे ड्राइवर की मौत

भीलवाड़ाः भीलवाड़ा में NH-48 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने...

American Airlines में धमाका, 5 यात्री घायल; करवाई एमरजेंसी लैंडिंग

वॉशिंगटनः अमेरिका में एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान एक यात्री का लैपटॉप...

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में दर्दनाक हादसा, गणेश की प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

मुंबई: शहर के भुलेश्वर इलाके में बीते दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में भुलेश्वरचा राजा गणपति...

भारत में मजबूत हो रहा Space Sector, पीेएम मोदी ने CEO और Founders के साथ की बातचीत

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र ने मोदी आज देश के स्पेस सेक्टर को नई रफ्तार देने वाले स्टार्टअप्स के सीईओ...

ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, गाड़ी में फंसे ड्राइवर की मौत

भीलवाड़ाः भीलवाड़ा में NH-48 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही...