Nationalस्कूल जा रही युवतियों से छेड़छाड़, युवकों की धुनाई, किया मुंह काला,...

स्कूल जा रही युवतियों से छेड़छाड़, युवकों की धुनाई, किया मुंह काला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नैनीताल: जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्रता करने के मामले में युवकों की गांव वासियों ने जमकर धुनाई की। आरोप है कि बाहरी क्षेत्र से आए दो युवकों ने गांव की युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। युवतियों ने विरोध करते हुए दोनों युवकों को बीच सड़क पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवकों की जमकर धुनाई करते हुए युवकों का मुंह काला कर उन्हें बिच्छू घास भी लगाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह गांव की कुछ छात्राएं स्कूल और बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। पहले युवतियों ने उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवकों की अभद्रता बढ़ गई, तो उन्होंने साहस दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। यदि शिकायत दर्ज होती है, तो जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस तरह की घटना को देखकर स्थानीय ग्रामीणों का भी पारा चढ़ गया। जिसके बाद युवतियों द्वारा छेड़खानी करने वाले युवकों की गई पिटाई और बिच्छू घास लगाएं जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उनको पुलिस के हवाले कर दिया। फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पता लगा रही है कि युवक कहां के रहने वाले हैं और गांव में क्यों आए थे। एसपी डॉ जगदीश चंद्रा ने कहाकि युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. युवक दोषी पाए जाएंगे तो सख्त कार्रवाई होगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...