.
PanchkulaHaryana News: बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें...

Haryana News: बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर 21 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए  24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने बताया कि रिटायर्ड कैप्टन की बुजुर्ग पत्नी की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद छत पर शव को छुपाने का प्रयास किया गया था, इस मामले को लेकर जब रिटायर्ड कैप्टन ने अपने लापता हुई पत्नी की सूचना दी तो जांच में खुलासा हुआ कि घर में ही काम करने वाली नौकरानी ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

इस पूरी घटना के पीछे कुछ दिन पहले मृतक महिला के घर से सोने की ज्वेलरी चोरी हुई थी जिसको लेकर नौकरानी पर शक था और वह नौकरानी से बातचीत करने के लिए उसके घर पर गई इसी दौरान बहस हाथा पाई तक पहुंच गई और नौकरानी ने धक्का मार दिया जिसके कारण गंभीर चोट आने से महिला की मौत हो गई ।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह के द्वारा एक पत्रकार वार्ता की गई जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जिस नौकरानी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह करीब 15-20 साल से इसी घर में काम कर रही थी और घर की मालकिन को शक था कि उसके घर से ज्वेलरी चोरी हुई है जिसको लेकर यह बात करने के लिए नौकरानी के पास गई थी फिलहाल इस मामले को लेकर जहां पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौत के कारणों की जांच के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा सके। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि नौकरानी की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं थी और उन्होंने मीडिया के माध्यम से पंचकूला निवासियों से अपील की है कि घर में काम करने वाले नौकरों की वेरिफिकेशन करवा वहीं इस पूरे मामले को लेकर अभी भी पुलिस कई तथ्यों पर जांच के बाद ही खुलासा कर पाएगी लेकिन कहीं न कहीं हत्या के चंद घंटे के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सफलता हासिल की है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान...

ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज...

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्तौल लेकर...

पंजाब सरकार ने अबोहर और बल्लूआना क्षेत्रों की टेलों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित की: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा में बताया कि अबोहर और बल्लूआना विधानसभा...

ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों...