नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सख्त चेतावनी से पाकिस्तान डर गया है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 19 अक्टूबर को उत्तराखंड के पिथौरगढ़ से कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर कभी भी शुरु हो सकता है। ऑपरेशन 1.0 रोका नहीं गया है। पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने पूछा है कि क्यों भारत की ओर से ऐसे बयान आ रहे हैं और क्या ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हो सकता है।
पाक एक्सपर्ट के सवाल का इंडियन आर्मी के रिटायर्ड मेजर जनरल ने जवाब देते हुए कहा कि जब पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर भारत के खिलाफ जहर उगलेंगे तो भारत भी चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि – ‘मैं ये मानता हूं कि ये एक तरफा नहीं है यदि आपके जनरल आसिम मुनीर की पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी और फ्लोरिडा में स्पीच सुनें तो उन्होंने गुछ बयान दिए थे और कश्मीर को जगलर वेन बताया था। इस तरीके की जब बातें आती हैं तो पॉलिटिकल लीडरशिप अपनी अवाम को एक मैसेज देना चाहती है कि वो कमजोर नहीं है, उसकी फौजें कमजोर नहीं है और अगर बॉर्डर के उस पार से चुनौतियां आती हैं तो उसके लिए फौजें तैयार हैं’।
.
क्या फिर से शुरु होगा Operation Sindoor? इंडियन आर्मी के रिटायर्ड मेजर ने दिया जवाब
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.