Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: पत्नी ने प्रेमी और परिजनों संग मिलकर पति पर किया...

Punjab News: पत्नी ने प्रेमी और परिजनों संग मिलकर पति पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के लोहारा इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क पर कुछ महिलाओं द्वारा जमकर गुंडागर्दी की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को कुछ महिलाओं ने जमकर पीटा। आरोप है कि पत्नी ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपने ही पति की जान लेने की कोशिश की। महिला ने अपने कथित प्रेमी, मां और बहन के साथ मिलकर अपने पति पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित युवक युवराज निवासी लोहारा ने बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसके 2 मासूम बच्चे हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ महीने पहले उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बन गए। इसके बाद से ही घर में क्लेश रहने लगा। पत्नी ने हदें पार करते हुए उसे उसके ही घर से धक्के मारकर निकाल दिया और घर में रखा लाखों रुपये का सोना भी अपने प्रेमी को सौंप दिया। उसकी पत्नी अब उस पर तलाक देने का लगातार दबाव बना रही है, लेकिन वह अपने दोनों बच्चों के भविष्य और उनकी परवरिश की खातिर पत्नी को तलाक देने के लिए तैयार नहीं था। बस इसी बात की रंजिश रखते हुए पत्नी ने अपने मायके परिवार और प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

पीड़ित युवराज के अनुसार जब वह शनिवार रात को लोहारा इलाके में मौजूद था, तो उसकी पत्नी, उसका कथित प्रेमी, सास, साली और कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि युवराज कुछ समझ पाता, उसकी सास और साली ने हाथ में पकड़े दात और गंडासे से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। बीच सड़क पर खूनखराबा देखकर जब आसपास के लोग जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

वहीं शनिवार की वारदात के तुरंत बाद पीड़ित के पिता ने इस संबंध में थाना डाबा में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते आरोपियों के हौसले और बढ़ गए और उन्होंने रविवार को दोबारा युवराज और उसके पूरे परिवार पर धावा बोल दिया और सरेआम जमकर मारपीट की। इस दौरान सारी वारदात CCTV में कैद हो गई। उस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला (सास), एक अन्य महिला (साली) और कुछ युवक पहले युवराज को घेरकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटते हैं। इस लाइव गुंडागर्दी के बाद से पूरे लोहारा इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने इंसाफ की मांग की है।

थाना डाबा के एसएचओ परमदीप सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा की गई मारपीट का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज अब उनके संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। पीड़ित परिवार की शिकायत और सीसीटीवी के सबूतों के आधार पर जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -