Girl in a jacket
HomeWashroom में गए युवक की हुई मौत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Washroom में गए युवक की हुई मौत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारत में हार्टअटैक के मामलों में लगातार इज़ाफा देखा जा रहा है। ताज़ा मामला नागपुर से सामने आया है जहां एक युवा इंजीनियर की कार्डिएक अरेस्ट यानी हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना उनके काम के समय ऑफिस में हुई जहां वह वॉशरूम गए थे लेकिन वहां से वह निकले ही नहीं। मिली जानकारी के मुताबिक आईटी कंपनी में काम कर रहे नितिन एडविन माइकल, जिनकी उम्र सिर्फ 40 साल की थी, ऑफिस के वॉशरूम में गए थे, जब वे बहुत देर तक वॉशरूम से बाहर नहीं निकले तो लोगों ने दरवाज़ा खटखटाया लेकिन अन्दर से कोई जवान ना आया। जिसके बाद वॉशरूम को खोला गया ओर देखा कि वहां वहर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। उन्हें ऑफिस के क्लीनिक में उपचार दिया गया और फिर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक से हुई मौत

मृत नोजवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में पुलिस को भी सुचित कर दिया गया है ओर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक शव परीक्षण निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि व्यक्ति की मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई। मृत्क के परिवार में उनकी पत्नी और छह साल का बेटा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

कंपनी ने जताया दुख

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना और एक दुखद क्षति है। हम मृत कर्मचारी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस घटना में, कर्मचारी को कैंपस हेल्थकेयर क्लिनिक में आपातकालीन सहायता प्रदान की गई और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमारे लोगों की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है और एचसीएलटेक अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए परिसर में क्लीनिक और वार्षिक निवारक स्वास्थ्य जांच सहित स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम प्रदान करता है।”

हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी

भारत में पिछले कुछ सालों से दिल संबंधी बीमारी के कारण मौत की कई घटनाएं सामनाओं की गिणती में लगातार बढ़ोतरी हुई है। एसी घटनाएं लगाता सामने आई हैं जिनमें लोग को अचानक बैठे-बैठे, नाचते, कसरत करते हुए हार्ट अटैक आने के उनकी मौत हो गई है। लोग हार्ट अटैक के कारण अचानक गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -