.
GurdaspurPunjab News: पुरानी रंजिश को लेकर झड़प, दोनों पक्षों के कई लोग...

Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर झड़प, दोनों पक्षों के कई लोग घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः हलका दीनानगर के नारदा गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते पहले पक्ष के घायल युवक राहुल मसीह ने बताया कि वह शाम को काम से लौटकर घर पर खाना खा रहा था, तभी बाहर से किसी ने उसे बताया कि उसके चाचा की पिटाई हो रही है। जब वह मौके पर पहुंचा तो कुछ लोग उसके चाचा पर हमला कर रहे थे। जब उसने बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और उसके चाचा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहुल मसीह ने आरोप लगाया कि हमलावर इतने आक्रामक थे कि जब परिवार के सदस्य उसे इलाज के दौरान स्कैन के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तो उन लोगों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी रूम के बाहर भी उस पर दोबारा हमला कर दिया। हमलावरों में से चार उनके ही गांव के हैं, जबकि बाकी बाहर से बुलाए गए थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की मांग की है।

दूसरी ओर जब इस मामले में दूसरे पक्ष से बात की तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते उन्हें बेबुनियाद बताया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नारदा गांव में घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने के कारण मामला गंभीर बना हुआ है। पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के जांच की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Saudi Arabia में सोफा फैक्टरी में भीषण आग, 16 की मौत, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी रियाद के मूसा सनैया...

Jalandhar News: रोडरेज मामले में Blinkit Delivery Boy का हुआ विवाद चली गोलियां, पर्चा दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बैंक एन्क्लेव में रास्ते में बाइक खड़ी...

घर में घुसकर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में क्लर्क

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सरकारी...

Jalandhar News: Royal Hotel के कमरे में युवती का शव बरामद

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल...

Jalandhar News: बूटा पिंड में गोलियां चलने के मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बूटा पिंड में पुरानी रंजिश को लेकर...

Saudi Arabia में सोफा फैक्टरी में भीषण आग, 16 की मौत, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी रियाद के मूसा सनैया इलाके में एक सोफा फैक्टरी में आग लगने का मामला...

Jalandhar News: रोडरेज मामले में Blinkit Delivery Boy का हुआ विवाद चली गोलियां, पर्चा दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बैंक एन्क्लेव में रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद हो गया। दोनों पक्षों के...

घर में घुसकर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में क्लर्क

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म...

Jalandhar News: Royal Hotel के कमरे में युवती का शव बरामद

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के कमरे में एक युवती का शव बरामद हुआ...