Girl in a jacket
HomeEntertainmentलो जी Finally Vijay-Rashmika ने कंफर्म की अपनी Wedding, फैंस को दिया...

लो जी Finally Vijay-Rashmika ने कंफर्म की अपनी Wedding, फैंस को दिया खास Credit

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: साउथ सिनेमा के मशहूर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने फाइनली फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के जरिए यह कंफर्म कर दिया है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की खबर काफी समय से सुर्खियों में थी। ऐसा कहा जा रहा था कि कपल जल्द ही उदयपुर में शादी करने वाला है। कुछ समय पहले दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था हालांकि इसके बाद भी रश्मिका और विजय की शादी पर सस्पेंस ही बना रहा परंतु अब कपल ने वो सस्पेंस खत्म कर दिया है।

कंफर्म हुई दोनों की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक जॉइंट नोट के जरिए अपनी शादी कंफर्म की है। दोनों ने बताया है कि उनकी शादी को ऑफिशियल तौर पर अब The Wedding Of Virosh कहा जाएगा। इस नाम के पीछे उनका कोई वेडिंग प्लानर या कोई पारिवारिक परंपरा नहीं है बल्कि ये नाम फैंस ने उन्हें सालों पहले दिया था। यह नाम पहले फैंस की ओर से दिया गया था। धीरे-धीरे प्यार और भावना का प्रतीक बन गया और अब उनकी जिंदगी के सबसे बड़े पल की पहचान बन गया है।

कपल ने कहा कि शादी की प्लानिंग बनने से बहुत पहले ही फैंस ने उनके रिश्ते को एक नाम और मतलब दे दिया था। अब इसी नाम को शादी का नाम रखकर रश्मिका और विजय ने दिखाया कि फैंस सिर्फ ऑडियंस नहीं बल्कि उनकी इस खुशी का हिस्सा भी है। उनका मानना है कि ये खास मौका उतना ही फैंस का भी है जितना उनका अपना।

फैंस ने दिया Virosh नाम

कपल ने अपने नोट में लिखा – ‘हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों जब हमने कोई योजना नहीं बनाई थी जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था। तब आप हमारे साथ थे। बहुत सारे प्यार के साथ आपने हमें एक नाम दिया। आपने हमें Virosh कहा। आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करेंगे। हम इसे नाम देना चाहते हैं The Wedding Of Virosh इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यावाद। आप हमेशा हमारे हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार’।

ऐसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम कर रहे थे। यह साल 2018 में आई थी। इस दौरान उनकी एक और फिल्म डियर कॉमरेड भी रिलीज हुई थी। उस बीच दोनों में प्यार बढ़ा और उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। रश्मिका और विजय को कई बार एक साथ एक ही जगह पर स्पॉट किया गया मगर दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार नहीं किया।

परंतु अब करीबन 8 साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद रश्मिका और विजय हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं। ये पल उनके फैंस के लिए बहुत ही इमोशनल है। रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली है। यह एक प्राइवेट सेरेमेनी होगी। कपल इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिस्पेशन भी देगा जिसमें फिल्म जगत के सभी सितारे शामिल होंगे।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -