Himachal Govt
Nationalइंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने बुजुर्ग पिता को पीटा, देखें...

इंसानियत शर्मसार, जमीन के लिए बेटों ने बुजुर्ग पिता को पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुणे: महाराष्‍ट्र में पुणे के इंदापुर में जमीन के विवाद ने पिता-बेटों के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। बेटों ने बीच सड़क में पिता को लाठियों से पीटा। इस दौरान पिता दर्द से कराहता रहा, लेकिन बेटों को दया नहीं आई। बेटे बेरहमी से पिता को पीटते रहे। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि इंदापुर के सलीम लॉन्स इलाके के पास 65 साल के एक बुजुर्ग को उसके ही दो बेटे लाठियों से पीट रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन की बिक्री को लेकर शुरू हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बेटों ने अपने ही पिता पर लाठियों से हमला कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान तुकाराम किसन राउत के रूप में हुई है। बेटों द्वारा पीटे जाने की घटना के बाद तुकाराम ने इंदापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसके दोनों बेटों संजय तुकाराम राउत और राजेंद्र तुकाराम राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मारपीट के वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है‌। लेकिन घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लालच इंसान को कितना अंधा कर देता है। लालच के आगे पिता, भाई जैसे रिश्‍ते भी मायने नहीं रखते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News : नौकरी की तलाश मे युवक बना चोर , पुलिस ने दबोचा, देखे वीडियो

मोहाली (ens) : शहर के एक इलाके से पुलिस...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित हुई DJ की पिकअप गाड़ी, एक की मौत, देखें वीडियो

नागौर: खींवसर में टीचर के रिटायरमेंट समारोह के बाद...

इस दिन ब्लॉक रहेगा Ambala Cantt Railway Station, जानें वजह

अंबाला : शहर के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने...

Ludhiana News : काम से लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला कर लूट, देखें वीडियो

लुधियाना : महानगर के एक इलाके में छात्र पर...

Haryana News : बहनो के साथ School से लौट रहा भाई नहर मे गिरा, Rescue जारी

हिसार : जिले के प्रमुख गांव बालसमंद से एक...

Punjab News : नौकरी की तलाश मे युवक बना चोर , पुलिस ने दबोचा, देखे वीडियो

मोहाली (ens) : शहर के एक इलाके से पुलिस द्वारा एक युवक को हिरासत में लेने की खबर सामने...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित हुई DJ की पिकअप गाड़ी, एक की मौत, देखें वीडियो

नागौर: खींवसर में टीचर के रिटायरमेंट समारोह के बाद निकाले जा रहे जुलूस में शामिल डीजे लगी पिकअप अनियंत्रित...

इस दिन ब्लॉक रहेगा Ambala Cantt Railway Station, जानें वजह

अंबाला : शहर के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन के द्वारा अहम कदम उठाया जा रहा...

Ludhiana News : काम से लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला कर लूट, देखें वीडियो

लुधियाना : महानगर के एक इलाके में छात्र पर जानलेवा हमला कर लूट का मामला सामने आया है। यह...