ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने खंड स्तरीय अंडर- 14 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 12 सितंबर से 14 सितंबर तक राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोड़ा में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 550 बच्चों ने भाग लिया। चेस प्रतियोगिता अंडर- 14 (लड़कों ) में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कृष्णव,पायुष ,अरमान वशिष्ट, वामन, दिव्यांश विजेता रहे । बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर -14 लड़कों में शौर्य मांडला, स्वास्तिक शर्मा, हर्षदीप सिंह विजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर- 14 लड़कियों में अन्वेषा, राधिका, हर्षिका विजेता रही ।कुश्ती प्रतियोगिता अंडर -14 लड़कों में अर्चित ने 52 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता ।यह सभी छात्र आगामी दिनों में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों को बधाई दी और शारीरिक शिक्षकों का धन्यवाद किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने विजेता रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

125
वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने खंड स्तरीय अंडर- 14 प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
Previous article
Next article
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -
