Internationalआग बुझाने गए 2 हेलिकॉप्टर हवा में टकराए; 2 लोगों की मौत,...

आग बुझाने गए 2 हेलिकॉप्टर हवा में टकराए; 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्रीसः एथेंस के पास जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान रविवार को 2 फायरफाइटिंग हेलिकॉप्टर हवा में टकरा गए, जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। हादसा पोर्टो जर्मेनो इलाके में हुआ। टक्कर के बाद एक हेलिकॉप्टर में आग लगने के बाद जमीन पर गिर गया जबकि दूसरा आगे निकल गया।

फायर विभाग के मुताबिक दोनों हेलिकॉप्टरों में 2-2 लोग सवार थे। जिसमें से आग लगने वाले हेलिकॉप्टर में 2 लोगों की मौत हो गई है। ग्रीस में तेज हवाओं के कारण जंगल की आग तेजी से फैल रही है। एथेंस के आसपास कई इलाकों में आग पहुंचने के बाद लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। तेज हवा के चलते हेलिकॉप्टरों को समुद्र से पानी भरने में भी दिक्कत आ रही है।

फायर डिपार्टमेंट ने जांच पूरी होने तक उस इलाके मे सभी बेल हेलिकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी है। मारे गए दोनों लोगों में एक डेनिश पायलट और दूसरा ग्रीक क्रू है। जानकारी के मुताबिक दूसरे हेलिकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की और उसके दो क्रू मेंबर को मामूली चोटें आई हैं। जो लोग बच गए, उनमें एक ब्रिटिश पायलट और एक ग्रीक क्रू मेंबर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ग्रीस के प्रधानमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चाचा-भतीजे में हुए विवाद में चली गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः ज़िले के घुमाण पुलिस स्टेशन के पास गोली...

Punjab News: कांग्रेस में विवाद जारी, यहां लगे भूपेश बघेल के Go Back के पोस्टर

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में कांग्रेस का विवाद थमने...

48 की पत्‍नी का 21 साल के युवक से अफेयर, पति ने हत्या के डर से दोनों की रचाई शादी

चंदौलीः पत्नी के प्रेम प्रसंगों के मामले अब थमने...

Jalandhar News: सावन के पहले सोमवार तेज बारिश में भीगे छात्र, गर्मी से राहत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में अचानक मौसम में बदलाव देखने...

पाकिस्तान के मंत्री ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – ‘हमारे खिलाफ गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं’

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार की ओर से अमेरिका पर कई सारे गंभीर आरोप...

Punjab News: चाचा-भतीजे में हुए विवाद में चली गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः ज़िले के घुमाण पुलिस स्टेशन के पास गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां मंडियाला गांव में...

Punjab News: कांग्रेस में विवाद जारी, यहां लगे भूपेश बघेल के Go Back के पोस्टर

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में कांग्रेस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि कांग्रेस पार्टी के नेता...

48 की पत्‍नी का 21 साल के युवक से अफेयर, पति ने हत्या के डर से दोनों की रचाई शादी

चंदौलीः पत्नी के प्रेम प्रसंगों के मामले अब थमने का नाम नहीं ले रहे है। अकसर ऐसे मामले आए...