गुरदासपुरः ज़िले के घुमाण पुलिस स्टेशन के पास गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां मंडियाला गांव में चाचा-भतीजे का विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान चाचे ने भतीजे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि चाचा ने आज सुबह करीब 5:00 बजे अपने भतीजे जुगराज सिंह (प्रकाश सिंह मंडियाला के बेटे) के टांग में गोली मारी। इस घटना में भतीजा घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर मरीज को अमृतसर के अस्पताल में रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा हैकि यह पूरी घटना पैसों के लेन-देन के विवाद की वजह से हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घायल नौजवान के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
