Girl in a jacket
HomeInternationalTrump की चेतावनी, Tesla कार तोड़ने वालों को भेजेंगे जेल

Trump की चेतावनी, Tesla कार तोड़ने वालों को भेजेंगे जेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वॉशिगंटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेस्ला की कारों से तोड़फोड़ करने वाले लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग टेस्ला की कारों से तोड़फोड़ करेंगे उन्हें अल-सल्वाडोर की जेल में भेज दिया जाएगा। ट्रम्प ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर लिखा- मैं उन बीमार आतंकी गुडों को 20 साल की जेल की सजा मिलते हुए देखना चाहता हूं जो टेस्ला की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

शायद उन्हें अल-सल्वाडोर की कुख्यात जेल में सजा दी जाएगी। एक और पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा- हम आपको ढूंढ़ रहे हैं। टेस्ला को नुकसान पहुंचाने की कोशिश एक आतंकी काम है जो कि 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल में हुए घातक दंगे से भी बदतर है।

ट्रम्प के बयान से पहले अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने भी गुरुवार को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अब अमेरिका में अपराध करने वाले दिन खत्म हो चुके हैं। अगर आप टेस्ला की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाएंगे तो आपको सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। अमेरिका में ट्रम्प सरकार बनने के बाद से टेस्ला की कारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। कंपनी के सीईओ इलॉन मस्क ने इसकी निंदा करते इसे ‘आतंकवाद’ बताया है।

उन्होंने इस तरह की हिंसा को बढा़वा देने के लिए वामपंथी नेताओं की आलोचना की है। ट्रम्प ने 11 मार्च को लाल रंग की ‘टेस्ला मॉडल एस’ कार खरीदकर उनका समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि, ये कार बहुत ही खूबसूरत है और उन्होंने ये बिना किसी डिस्काउंट के फुल प्राइस (80 हजार डॉलर) में खरीदी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -