HomeHimachalईसपुर  में कृषि विभाग आत्मा परियोजना द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर...

ईसपुर  में कृषि विभाग आत्मा परियोजना द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर  में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानो के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपपरियोजना निदेशक आत्मा संतोष शर्मा ने मोटे अनाज के बारे में चर्चा करते हुए प्राकृतिक खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में बिस्तृत जानकारी दी और मिट्टी की जांच के बारे में भी चर्चा की। प्रगतिशील किसान श्रीमती रेनू बाला जो सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को  देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को वास्तविक रूप से बना कर बताया । उपपरियोजना निदेशक आत्मा ने मोटे अनाज के बारे में चर्चा करते हुए प्राकृतिक खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में बिस्तृत जानकारी दी। इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक  शिवांक जसवाल ने किसानों  से अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व साथ ही  गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम के लिए खट्टी लस्सी के छिड़काव के बारे में बताया।इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान उपप्रधान व वार्ड पंच भी उपस्थित रहे।
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -