Breaking Newsदर्दनाक हादसा : नहर में गिरी स्कॉर्पियो, 5 की मौत

दर्दनाक हादसा : नहर में गिरी स्कॉर्पियो, 5 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छपराः  बिहार के छपरा में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया नहर में अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो डूब गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। यह मामला मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया नहर का है।

गोपालगंज के रहने वाले है 4 लोग

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मृतकों में चार लोग गोपालगंज के बैकुंठपुर के रहने वाले है, जबकि एक मशरक के रहने वाले है। बीती रात सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगही गांव से सभी लोग एक श्राद्ध कर्म में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

जिसके बाद स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति किसी तरह से बाहर निकला और स्कॉर्पियो की छत पर सवार होकर चिल्लाने लगा। जिसके बाद स्थानीय गांव वाले भागते हुए आने लगे और बाहर से चिल्लाने वाले व्यक्ति को बांस बल्ली के सहारे निकाला और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता के साथ ही जेसीबी की मदद से रात में सभी को नहर से बाहर निकाला गया। मृतको में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी 40 वर्षीय सूरज प्रसाद, सनवलिया गांव निवासी 52 वर्षीय दिनेश सिंह, 14 वर्षीय सुधीर कुमार, 45 वर्षीय लालबाबू साह और मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र साह शामिल है। मशरक पुलिस ने सभी के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...