.
Rashifalआज का राशिफल, 10 अगस्त 2026

आज का राशिफल, 10 अगस्त 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अगस्त का दिन कल की तुलना में कुछ शांत और समझदारी भरा रहने वाला है। चंद्रदेव के आर्द्रा नक्षत्र में आने से गहरी समझ और पुरानी उलझनों से मुक्ति का माहौल बनेगा। बुधदेव के अस्त-मुक्त होकर गुरुदेव के साथ रहने से सोचने में साफगोई बनी रहेगी, हालांकि शत्रु राशि होने से भावनाओं और तथ्यों में संतुलन जरूरी है। भावनात्मक उथल पुथल हो तो जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें। तुला, वृश्चिक और धनु राशि के घर में बढ़ेगा आपसी तालमेल। बातचीत से पुराने मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें।

मेष राशिफल : भाई-बहन से बातचीत से लाभ मिलेगा‌। कल जो तीखापन भाई-बहन या आस-पास के लोगों से बातचीत में महसूस हो रहा था, वो आज थोड़ा शांत होने लगेगा, बात कुछ ज्यादा समझदारी से हो पाएगी। मन में अब भी थोड़ी हलचल रहेगी, कोई पुरानी उलझन आज सुलझ भी सकती है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में सोच धीरे धीरे साफ होगी। सेहत और रोजमर्रा के काम में सतर्क रहिए, बेवजह की जल्दबाजी से बचिए। खर्च बढ़ने और नींद कम होने की आशंका है, दिनचर्या को बिगड़ने मत दीजिए। करियर में मेहनत जारी रखिए, नतीजे आहिस्ता आहिस्ता दिखेंगे। आज कोई भावनात्मक बात सामने आए तो तुरंत रिएक्ट मत कीजिए, पहले पूरी बात समझिए।

वृषभ राशिफल : आर्थिक मामलों में मिलेगी स्पष्टता। धन और परिवार से जुड़े मामलों में दिन अच्छा है। कोई पुरानी आर्थिक उलझन आज सुलझ सकती है, बस उतावलापन मत दिखाइए। भाई-बहन से बात करते वक्त आज सोच काफी स्पष्ट रहेगी। गुरुदेव का साथ मिलेगा, बातचीत सुलझी हुई रहेगी और मन को राहत भी महसूस होगी। संतान या प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव की नीच स्थिति की वजह से आज खुद को कोसने से बचिए, जो हो रहा है उसे सहज लीजिए। हर बात को दिल पर मत लीजिए। दोस्तों और अपने सोशल सर्कल से सहयोग मिलेगा, इच्छा पूरी होने के आसार भी हैं। करियर में सब कुछ सामान्य रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं। शरीर को आराम की जरूरत महसूस होगी, इसे टालिए मत।

मिथुन राशिफल : फैसलों में जल्दबाजी से बचें। कल जो जोश और उत्तेजना आपके अंदर हावी थी, आज उसकी तीव्रता कुछ कम होने लगेगी। कोई पुरानी उलझन आज गहरी समझ के साथ सुलझ सकती है। भावनात्मक उथल-पुथल महसूस हो तो तुरंत रिएक्ट मत कीजिए, पहले खुद को संभालिए। हर बात पर अपना प्वाइंट साबित करना जरूरी नहीं है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सोच साफ रहेगी। घर से जुड़े विषयों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण अपनी आलोचना खुद करने से बचिए। करियर में शनिदेव की वजह से मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा, धैर्य रखिए। भाई बहन से बातचीत में सतर्क रहें, बेवजह की नोकझोंक टालिए।

कर्क राशिफल : व्यक्तित्व में दिखेगा गहरा आकर्षण।‌ आज आपकी सोच और व्यक्तित्व में गहरा आकर्षण दिखेगा। सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव तीनों आपकी ही राशि में मौजूद हैं। निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी और बात रखने का तरीका भी असरदार रहेगा। मन के भीतर कहीं कोई उथल-पुथल महसूस हो तो घबराइए मत, यह किसी पुरानी उलझन से मुक्ति का ही संकेत है। खर्च बढ़ सकते हैं और एकांत में रहने का मन हो सकता है। दिनचर्या को बिगड़ने मत दीजिए। भाई-बहन से बातचीत में थोड़ा सतर्क रहिए। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन असर देर से दिखेगा, धैर्य रखिए। प्रेम के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी, बातें दिल से होंगी। थोड़ा सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाइए।

सिंह राशिफल : मित्रों से साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों या सामाजिक दायरे में आपकी जिन बातों पर विवाद चल रहा है, उसे ज्यादा बेहतर तरीके से आज सुलझा सकते हैं। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है या वस्त्रादि की प्राप्ति हो सकती है। एकांत में समय बिताने का मन करे तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए, गुरुदेव और सूर्यदेव के प्रभाव से भीतर ही भीतर गहरी समझ बनेगी। यह समय खुद को एक्सप्लोर करने का है। धन खर्च करने के मामलों में सतर्क रहिए। छिपे रहस्य या गुप्त मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल मत दिखाइए। प्रेम के मामले में भावनाएं भीतर ही रहेंगी, आप उन्हें सही तरीके से दिखा नहीं पाएंगे। ध्यान या पूजा पाठ करना फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशिफल : करियर में मिलेगी गहरी स्पष्टता। करियर के मोर्चे पर आज काम को लेकर सोच ज्यादा साफ और सुलझी रहेगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। दोस्तों और सामाजिक दायरे से गुरुदेव का साथ मिलने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खुद की छवि को लेकर मन में संशय हो सकता है। आपको लग सकता है कि लोग आपकी तरफ आकर्षित नहीं हो रहे हैं। मन में कुछ शक उठ सकता है, लेकिन खुद के साथ नरमी बरतिए, खुद को परिस्थितियों के आगे कमजोर न पड़ने दें। जीवनसाथी या पार्टनर से जुड़े मामलों में गंभीरता ज्यादा रहेगी, बात को धैर्य से सुनिए। पैसों के मामले में सतर्क रहिए। प्रेम के रिश्ते में बहुत ज्यादा कंजूसी करने की जरूरत नहीं है, अपने ऊपर भी कुछ खर्च कीजिए।

तुला राशिफल : करियर के फैसलों में स्पष्टता रहेगी। धार्मिक कामों में आज शांत मिलेगी, मन को गहरी समझ मिलेगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। करियर के मामले में आज सोच काफी साफ रहेगी, गुरुदेव का मार्गदर्शन मिलेगा जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। आज अकेलापन महसूस हो सकता है या अपनी काबिलियत पर शक हो सकता है, लेकिन इसे ज्यादा तूल मत दीजिए। सेहत और रोजमर्रा के कामों में सावधानी बरतिए, रुटीन को बिगड़ने मत दीजिए। दोस्तों का साथ मिलेगा, सुकून महसूस होगा। प्रेम के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी, बातचीत में अपनापन झलकेगा। आज भावनाएं हावी रहेंगी, तो शांत रहकर उन्हें समझिए।

वृश्चिक राशिफल : भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें। धार्मिक कामों की ओर रुझान बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखिए। कोई पुरानी उलझन आज दूर हो सकती है, बस जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए। दोस्तों की तरफ से शुक्रदेव के असर से पैसों में मदद मिल सकती है, यह राहत की बात होगी। संतान से जुड़े मामले में गुस्सा करने की बजाय उसे शांति से समझें और बच्चे को सही रास्ता दिखाएं। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी से बात बिगड़ सकती है, समय के साथ सब सुलझ जाएगा। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में नोंक-झोंक के साथ प्यार बना रहेगा। सेहत ठीकठाक रहेगी, खानपान का ध्यान रखिए। आज का दिन भावनात्मक रूप से भारी साबित हो सकता है।

धनु राशिफल : जीवनसाथी की कोई बात देगी गहरी समझ। जीवनसाथी से बात ज्यादा सुलझे हुए तरीके से हो पाएगी, कोई पुरानी गलतफहमी भी दूर हो सकती है। उसकी कोई बात आपको गहरी समझ दे सकती है, बस अपने अहंकार को आड़े आने से रोककर खुले दिल से उसे सुनें। जीवनसाथी से किसी भी बात पर आज बहस मत कीजिए। गुप्त या छिपे विषय सामने आ सकते हैं। करियर में थोड़ी सतर्कता जरूरी है। घर-परिवार का माहौल आज गंभीर लेकिन स्थिर रहेगा, कोई बड़ा टकराव नहीं होगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, यदि संभव हो तो बड़े खर्च फिलहाल टाल दीजिए। सेहत का ख्याल रखिए। शारीरिक थकान हो, तो आराम करना फायदेमंद रहेगा।

मकर राशिफल : बिगड़े हुए रुटीन पर दें ध्यान। रोजमर्रा का जो कामकाज बे-पटरी हो गया था, उसे आज दुरुस्त करें। कोई पुरानी आदत छोड़ने या मानसिक उलझन को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेहतर है। बस काम करते वक्त हड़बड़ी न करें। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ आज सोच काफी साफ रहेगी। गुरुदेव का असर मानसिक रूप से भीतर ही भीतर काम करेगा, बातचीत सुखद रहेगी और आपसी समझ भी बढ़ेगी। भाग्य के मामलों में पूरा साथ नहीं मिलेगा। भाई-बहन से बहस मत कीजिए, रिश्तों में तल्खी आ सकती है। करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा। पैसों को खर्च करने के मामले में सावधानी बरतिए।

कुंभ राशिफल : संतान पक्ष से मिलेगा शुभ समाचार। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उसकी किसी उपलब्धि से मन को राहत महसूस होगी। अपनी दिनचर्या को लेकर सोच साफ रहेगी और किन कामों को प्राथमिकता से करना है, यह तय कर सकेंगे। गैर-जरूरी कामों पर समय और ऊर्जा न बर्बाद करें। पुरानी आदतों में सुधार लाना फायदेमंद रहेगा। फिजूलखर्ची से बचिए। भाई-बहन से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा महसूस होगी, रिश्ता मजबूत होगा। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। सेहत को लेकर आज टालमटोल मत कीजिए, वक्त पर खाने-पीने का ध्यान रखिए।

मीन राशिफल : घर-परिवार में मिलेगी गहरी समझ। घर या मां से जुड़े मामलों में आज आपके फोकस में रह सकते हैं। कोई पुरानी बात आज सुलझ सकती है, जिससे मन को राहत महसूस होगी। आपके लग्नेश गुरुदेव की कृपा से रचनात्मक कामों और संतान से जुड़े विषयों में सोच साफ रहेगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताइए और उसे समझने की कोशिश कीजिए। व्यक्तित्व में आज गंभीरता ज्यादा रहेगी, बड़े फैसले आराम से विचार करने के बाद कीजिए। करियर में रचनात्मकता का सहारा लीजिए, यही आपकी असली ताकत है। पैसों को खर्च करने के मामले में सावधानी बरतिए। भावनात्मक उथल-पुथल महसूस हो, तो घर में किसी परिजन के साथ शेयर करें या बातचीत करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चन्नी-वड़िंग विवाद के बीच प्रताप बाजवा ने खोला मोर्चा, राहुल गांधी को लिखा पत्र

मोहालीः पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं...

मेड से मारपीट करने का वीडियो वायरल, कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरुग्रामः एक कारोबारी की पत्नी पर मेड से मारपीट...

Jalandhar Gym khana Clud Election : अचीवर्स ग्रुप ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

जालंधर: महानगर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव...

इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल और सेक्टर...

Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते आरोपी गिरफ्तार, गहने और बाइक बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः शहर में क्राइम के खिलाफ पुलिस द्वारा चालाई...

Punjab News: चन्नी-वड़िंग विवाद के बीच प्रताप बाजवा ने खोला मोर्चा, राहुल गांधी को लिखा पत्र

मोहालीः पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब...

मेड से मारपीट करने का वीडियो वायरल, कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरुग्रामः एक कारोबारी की पत्नी पर मेड से मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला गोल्फ...

Jalandhar Gym khana Clud Election : अचीवर्स ग्रुप ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

जालंधर: महानगर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव के मद्देनजर अचीवर्स ग्रुप ने बिगुल बजा दिया है। जिसको...

इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल और सेक्टर 27 स्थित भवन विद्यालय को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने...