Himachal Govt
Rashifalआज का राशिफल, 1 सितंबर 2026

आज का राशिफल, 1 सितंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज रात 11 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रक्षा पंचमी है। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। तो वहीं मेष, मिथुन, कन्या और धनु वालों को करियर में अच्छा लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। चलिए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल यहां।

मेष राशि: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देने आपके घर आयेंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी, व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे, अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल एस्टेट बिजनेस के लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसंट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा है, परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा, समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारवालों का साथ आपको मिलेगा। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी।

तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वालों आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आप थोड़ी उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज आप अपने खास रिश्तेदार के घर उनसे मिलने जायेंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आप कोई अच्छी बुक पढ़ने का मन बना सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। ग्राफिक डिजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

कुंभ राशि: कुम्भ राशि वालों आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। कला व साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर सोच-विचार में हैं, बेहतर है अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि: मीन राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कंप्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले दिनों ऑफिस के रुके कार्य आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

शादी के पांच महीने बाद Badshah और Isha Rikhi ने अलग होने का किया ऐलान

नई दिल्लीः रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने...

Punjab News: SpiceJet की Flight लेट होने पर यात्रियों का हंगामा, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट...

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार का कहर, ट्रक के नीचे फंसी गाड़ी

जालंधर, ENS: गोराया के फिल्लौर में पेप्सी फैक्टरी के...

Punjab News: Railway Track पर मिली 3 साल की मासूम, प्राइवेट पार्ट और चेहरे पर चोट के निशान, हालत स्थिर

मोगाः गिद्दड़बाहा कस्बे में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के...

शादी के पांच महीने बाद Badshah और Isha Rikhi ने अलग होने का किया ऐलान

नई दिल्लीः रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद अलग होने की घोषणा...

Punjab News: SpiceJet की Flight लेट होने पर यात्रियों का हंगामा, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली उड़ान में लगातार देरी से मंगलवार...

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार का कहर, ट्रक के नीचे फंसी गाड़ी

जालंधर, ENS: गोराया के फिल्लौर में पेप्सी फैक्टरी के सामने सर्विस लेन पर कार और ट्रक के बीच जोरदार...

Punjab News: Railway Track पर मिली 3 साल की मासूम, प्राइवेट पार्ट और चेहरे पर चोट के निशान, हालत स्थिर

मोगाः गिद्दड़बाहा कस्बे में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक 3 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से...