जालंधर, ENS: गोराया के फिल्लौर में पेप्सी फैक्टरी के सामने सर्विस लेन पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर का मामला सामने आया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे जा फंसी। हालांकि हादसे में किसी तरह का जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि एक राहगीर से सूचना मिलने के बाद एसएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
टीम ने देखा कि एक कार ट्रक के नीचे घुस चुकी थी और उसे निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। कार चालक से पूछताछ में पता चला कि उसका ध्यान किसी अन्य ओर चला गया था, जिसके कारण उसे ट्रक का अंदाजा नहीं हो पाया और कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के दौरान कार में सवार एक व्यक्ति को मामूली खरोंचें आईं, जिसे एसएसएफ टीम ने मौके पर ही प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को टो वैन मंगवाकर मौके से हटवाया गया।