Breaking Newsखुद को PMO अधिकारी बताने वाला ठग गिरफ्तार

खुद को PMO अधिकारी बताने वाला ठग गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ठग ने ले रखी थीं Z+ सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी की सुविधाएं

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पीएमओ का अफसर बताता था। गुजरात के रहने वाले इस शख्स का नाम किरण भाई पटेल है। वह खुद को पीएमओ का एडिशनल डायरेक्टर बताता था। इतना ही नहीं ठग ने जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी की सुविधाएं भी ले रखी थीं। वह हमेशा फाइव स्टार होटल में रुकता था। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी अफसर निकला। उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया। जेके पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया।

ठग ने ट्विटर बायो में लिखा है कि उसने पीएचडी की हुई है। हालांकि, पुलिस उसकी डिग्री को लेकर भी जांच कर रही है। किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा फरवरी में की थी। इस दौरान उसने सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाया। ठग ने अपने ट्विटर हैंडल में जम्मू कश्मीर दौरे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसके साथ सीआरपीएफ के जवान भी नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किरण पटेल ने गुजरात से अधिक पर्यटकों को लाने के तरीकों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें भी की थीं। दूधपथरी को टूरिज्म स्पॉट बनाने के बारे में भी उसने चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, ठग के बारे में जेके पुलिस को खुफिया एजेंसी ने अलर्ट किया था। इसी के बाद ही उस पर कड़ी नजर रखी गई। जैसे ही वह दोबारा जम्मू-कश्मीर दौरे पर गया उसे अरेस्ट कर लिया गया। किरण भाई पटेल पर IPC की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने चंबा में 333 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा विधानसभा...

उपमुख्यमंत्री ने हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो का किया लोकार्पण

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिलीं 115 इलेक्ट्रिक बसें, ऊना...

PM Modi ने शुरु किया ‘Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan’, Gen-zs को दिया संदेश

हर रविवार को आयोजित होगी साप्ताहिक गतिविधियां नई दिल्ली: पीएम...

मुख्यमंत्री ने चंबा में 333 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा विधानसभा क्षेत्र में 333.25 करोड़ रुपये लागत की 26 विकास परियोजनाओं...

उपमुख्यमंत्री ने हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो का किया लोकार्पण

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिलीं 115 इलेक्ट्रिक बसें, ऊना के पुराने बस अड्डे पर बनेगा सिटी सेंटर : मुकेश...

PM Modi ने शुरु किया ‘Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan’, Gen-zs को दिया संदेश

हर रविवार को आयोजित होगी साप्ताहिक गतिविधियां नई दिल्ली: पीएम मोदी ने 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान' की शुरुआत...

Haryana News: युवाओं को नशे से दूर रखकर विकसित भारत-2047 का सपना होगा साकार- कृषि मंत्री, देखें वीडियो

'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण पंचकूला:...