HomeNationalPlayboy बनाने के नाम पर युवकों से करोड़ों रूपये ठगे, गिरोह के...

Playboy बनाने के नाम पर युवकों से करोड़ों रूपये ठगे, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गिरोह ने प्लेब्वॉय बनाने और धनी ऐप द्वारा लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाया और करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करके 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी गुलशन कुमार, शुभम राज और शाहपुर निवासी विक्की कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लोगों को प्लेब्वॉय बनाने और धनी ऐप के जरिए लोन दिलाने का झांसा का देकर उनसे पैसे ठग लेते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो ठगी के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग माने जा रहे हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले 4 महीनों से पटना में रहकर इस पूरे नेटवर्क को चला रहे थे। इनमें से गुलशन कुमार और शुभम राज स्नातक तक पढ़े हुए हैं, जबकि विक्की कुमार इंटर का छात्र है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का मास्टरमाइंड गुलशन कुमार ही है, जो पूरे ऑपरेशन को संचालित करता था। फिलहाल साइबर पुलिस जांट में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -