.
NationalRatan Tata Death Anniversary: एक साल में ऐसे बदला टाटा ग्रूप, नई...

Ratan Tata Death Anniversary: एक साल में ऐसे बदला टाटा ग्रूप, नई पीढ़ी ने संभाली कमान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: एक साल पहले आज के दिन टाटा ग्रूप के मालिक रत्न टाटा का निधन हुआ था। आज उनकी पहली पुण्यतिथि है। पूरा देश उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है। उनके निधन को अभी साल ही हुआ है परंतु टाटा समूह ने इतने कम समय में ही काफी कुछ देख लिया है। टाटा समूह के नेतृत्व में कई बदलाव और उतार-चढ़ाव भी आए। रत्न टाटा की गैर मौजूदगी में समूह के अंदर विरोध और सत्ता बंटने के विवाद भी काफी देखे गए। कंपनी में विरोध इतना बढ़ गया कि डेढ़ शताब्दी में पहली बार सरकार को ग्रूप के अंदर दखल देना पड़ा। टाटा ग्रूप सिर्फ एक बड़ा उद्योग संगठन ही नहीं था बल्कि देश के भरोसे का भी नाम है परंतु इस समूह के अंदर अधिकारियों का एक-दूसरे पर भरोसा लगातार कम हो रहा है। इसी कारण टाटा ग्रूप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस में 20 साल में पहली बार बंटवारा हुआ है। इस बटंवारे के कारण उद्योग जगत के साथ-साथ पूरे देश का भरोसा हिल गया है।

कंपनी में शुरु हुआ पॉवर गेम

इस वक्त कंपनी की सारी कमान नोएल टाटा संभाल रहे हैं परंतु उनकी नियुक्ति के कारण कई लोग नाराज दिख रहे हैं। धीरे-धीरे कंपनी में उनका विरोध बढ़ रहा है। विरोध इतना बढ़ गया कि ट्रस्ट के अधिकारी 2 ग्रूप्स में बंट गए हैं। नियुक्तियों और बोर्ड के फैसलों का विरोध लोगों के द्वारा किया जा रहा है। कमान भले ही नोएल टाटा के पास थी परंतु अधिकारी उनके साथ सहमत नहीं थे। एसपी ग्रूप के निदेशक मेहली मिस्त्री जैसे पुराने सदस्यों ने भी ग्रूप्स बनाने शुरु कर दिए और नोएल टाटा व टाटा संस के चेयरमैन एंड चंद्रशेखन के फैसलों में दखल देने लगे हैं। टाटा संस के बोर्ड में नॉमिनी निदेशकों के रिटायर होने के बाद नई नियुक्ति के समय यह विरोध और भी खुलकर सामने आया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी इसमें दखल देना पड़ा।

नई पीढ़ी को मिली कमान

रतन टाटा के जाने के बाद टाटा समूह में नई पीढ़ी की कमान मिल गई। नोएल टाटा की बेटी माया, लिआह और बेटे नेविल टाटा को सर रतन टाटा इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में शामिल किया गया है। यह संस्थान महिलाओं की स्किल को बढ़ाने और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम करता है। उनकी दोनों बेटियां ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं। माया टाटा काफी पहले से ही टाटा नियो ऐप की टीम का हिस्सा रही हैं। लिाआह टाटा समूह के होटल विंग की वाइस प्रेजिडेंट हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में...

हिमांशी खुराना हत्याकांड में पार्टनर अब्दुल गफूरी गिरफ्तार, फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप

टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में (30) हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद उसके...

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के संयोग से लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है, जिसे...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ जालंधर पहुंचे। स्वतंत्रा...