Himachal Govt
NationalLive-In-Partner की बस स्टैंड पर हत्याः पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर...

Live-In-Partner की बस स्टैंड पर हत्याः पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर लाकर की डंडों की बौछार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबादः गुजरात के भावनगर में पुलिस द्वारा एक हत्या के आरोपी की सरेआम पिटाई का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस आरोपी फैजल लखानी को उस बस स्टैंड पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले गई थी, जहां उसने अपनी लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हत्या किया था।

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रस्सियों से बांध रखा है और वे उसे सड़क पर घसीटते लाठियों से बेरहमी से पीट रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका काजल बरैया और आरोपी फैजल पिछले 7 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। फैजल एक आदतन अपराधी है, जिस पर लूटपाट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। हाल ही में जब वह जेल से बाहर आया, तो उसे भनक लगी कि काजल का उसके किसी परिचित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

इसी बात से नाराज होकर गुरुवार को फैजल ने काजल और रवि पर बुरी तरह हमला कर दिया। इस मारपीट में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत भावनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को फैजल को गिरफ्तार कर लिया था।

सरेआम पिटाई के इस मामले में नीलमबाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीपी उनादकट ने पुलिस के रवैये को सही ठहराया है। उनका तर्क है कि आरोपी ने महिला पर खुलेआम और बेहद बर्बर तरीके से हत्या किया था।

इस घटना के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे थे कि अपराधी बेखौफ महिलाओं को निशाना बना रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, समाज में पुलिस का इकबाल कायम रखने और अपराधियों को एक कड़ा संदेश देने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हापुड़ बदनौली गोलीकांडः दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी फोर्स तैनात

हापुड़ः हापुड़ में बदनौली गोलीकांड ने पुलिस की कार्रवाई...

पंजाब कांग्रेस ने संकट सुलझाने के लिए पायलट को उतारा, असंतुष्ट नेताओं को साथ लाने की कोशिश

चंडीगढ़ः कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी के भीतर...

ENG vs PAK Test Series: PCB ने कुछ खिलाड़ियों के फोन लिए कब्जे में, बोर्ड कर रहा जांच

इंग्लैंडः इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज...

अमेरिका के रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने ईरान को दी चेतावनी, बोले – ‘तेल टैंकरों को नष्ट कर देंगे’

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में तनाव अब फिर से बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट...

Punjab News: सीट को लेकर बस कंडक्टर के साथ बदसलूकी का आरोप, महिला के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

मोगाः मोगा से अमृतसर जा रही बस में सीट को लेकर हुआ विवाद तब हंगामे में बदल गया जब...

हापुड़ बदनौली गोलीकांडः दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में भारी फोर्स तैनात

हापुड़ः हापुड़ में बदनौली गोलीकांड ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालों के बीच रविवार को गंभीर मोड़ ले लिया।...

पंजाब कांग्रेस ने संकट सुलझाने के लिए पायलट को उतारा, असंतुष्ट नेताओं को साथ लाने की कोशिश

चंडीगढ़ः कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम...