पिंजौरः धर्मपुर कॉलोनी के एक मकान में देर रात चोर 2ः30 के करीब घर में दीवार फांद कर अंदर घुसता है और 2 मिनट में गैस सिलेंडर लेकर फरार हो जाता है। जिसकी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि चोर बड़े आराम से घर में दाखिल होता है और बड़े आराम से चोरी कर फरार हो जाता है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पिंजौर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का जल्द पता लगाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।