Girl in a jacket
HomeGovernment Newsमुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की...

मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों (CMGGA) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को धरातल पर साकार करने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य आमजन के जीवन को सरल बनाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का भी संवेदनशीलता के साथ समाधान होना चाहिए और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन की वास्तविक पहचान है।

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अलग अलग बैच के सीएमजीजीए ने अपने-अपने फील्ड अनुभव मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए। मुख्यमंत्री ने सभी सहयोगियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित विस्तृत ब्रीफ नोट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह उल्लेख किया जाए कि फील्ड में कार्य करते समय किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, संबंधित अधिकारियों का सहयोग किस प्रकार मिला, कौन-कौन से प्रोजेक्ट प्रभावी रूप से आगे बढ़े तथा किन क्षेत्रों में अभी और कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फील्ड स्तर से प्राप्त अनुभव सरकार की नीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं सहयोगियों से जमीनी स्तर पर सक्रिय संवाद बनाए रखने तथा समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान शिक्षा व्यवस्था, दीनदयाल योजना, स्वास्थ्य सेवा, जनसंवाद, जल प्रबंधन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने जनसंवाद के तहत आने वाली शिकायतों पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, उप प्रधान सचिव यशपाल यादव, ओएसडी राजेश संधू सहित विभिन्न विभागों के साथ कार्यरत मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (CMGGA) उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -