Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Milap Chowk में चली तलवारें, निहंग बाणे में आए हमलावर,...

Jalandhar News: Milap Chowk में चली तलवारें, निहंग बाणे में आए हमलावर, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ens) : थाना 3 के अंतर्गत पड़ते मिलाप चौक पर सरेआम नौजवानों द्वारा तलवारें चलाई गई । जानकारी के अनुसार हमलावर निहंग बाणे में नौजवान आये और दुग्गल चांप की दुकान में घुसकर उन्होंने जमकर तोड़ फोड़ की।

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आर्डर में देरी होने के कारण हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना स्थित है। इसके बावजूद हमलावर नंगी तलवारे लहराते हुए दिखाई दिए।

मामले की जानकारी देते हुए राहुल नामक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन ऑर्डर में देरी होने को लेकर दुकानदार का विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आज निहंग बाणे में आए दर्जन पर हमलावरों ने कर अपने लहराते हुए दुकान पर हमला कर दिया। निहंग बाणे में आए अमलापुरम ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि बीते दिन चार युवक उनकी दुकान पर चांप खाने के लिए आए थे। इस तरह ऑर्डर में देरी होने को लेकर वह उनसे बहस करने लगे। दोनों पक्ष में बहसबाजी के बाद मामला खत्म हो गया था। इसके बाद आज 12 से 15 नौजवान आए और दुकान पर मौजूद उसके भाइयों सहित उसे पर उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि मारपीट के बाद उसके गले से सोने की चेन छीन कर हमलावर फरार हो गए।

पीड़ित का कहना है कि घटना को अंजाम देने से पहले उसे किशनपुरा से एक व्यक्ति का फोन भी आया था। फोन पर व्यक्ति ने कहा था कि वह दुकान से साइड पर हो जाए। क्योंकि हमलावर उसकी दुकान पर घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पीड़ित तीनों भाइयों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -