इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया।विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि वे प्रतिदिन निश्चित समय तक पढ़ाई करते थे तथा पूरे वर्ष अनुशासन और निरंतर अभ्यास को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने भविष्य के लक्ष्यों को साझा करते हुए चिकित्सा, इंजीनियरिंग एवं प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छा व्यक्त की।
साथ ही उन्होंने अपने जूनियर विद्यार्थियों को संदेश दिया कि नियमितता, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के अध्यक्ष सतपाल वशिष्ट ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने एवं चुनौतियों का सकारात्मक दृष्टिकोण से सामना करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा ।
