Girl in a jacket
HomeHimachalप्रदेश फुटबॉल संघ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे ; वीरेंद्र मनकोटिया 

प्रदेश फुटबॉल संघ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे ; वीरेंद्र मनकोटिया 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित :  जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में जिला फुटबॉल संघ की बैठक जिला अध्यक्ष जितेंद्र सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर एक तरफ जहां जिला फुटबॉल संघ ने अपने क्रियाकलापों की रूपरेखा तैयार की, वहीं दूसरी तरफ सूचनाओं के अभाव को लेकर प्रदेश फुटबॉल संघ को भी निशाने पर लिया । फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश इकाई द्वारा खेल की प्रगति को लेकर कोई भी जानकारी उनके साथ साझा नहीं की जाती। जिसके चलते खेल के विस्तार में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
फुटबॉल संघ के वीरेंद्र मनकोटिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन में कई प्रकार की गड़बड़ियां चल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के पास जिला में ही 4 क्लबों को पंजीकृत किया गया है। लेकिन यह पंजीकरण इस कदर फर्जी है कि न तो किसी क्लब का यहां पर कार्यालय है और न ही इन क्लबों में किसी स्थानीय खिलाड़ी को खेलने का मौका दिया जाता है।
उन्होंने कई प्रकार की वित्तीय गड़बड़ियां होने का भी अंदेशा जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश फुटबॉल संघ की तरफ से जो वित्तीय लाभ जिला फुटबॉल संघ को मिलना चाहिए वह भी पूरी तरह नहीं मिल पा रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश फुटबॉल संघ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें ताकि खेल को सही मायनों में आगे बढ़ाया जा सके।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -