Himachal Govt
Himachalविशेष पुनरीक्षण-2023 के तहत 15 व 16 अप्रैल को प्रत्येक मतदान केन्द्र...

विशेष पुनरीक्षण-2023 के तहत 15 व 16 अप्रैल को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर लगेंगे विशेष शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छूटे हुए व पात्र मतदाता दर्ज करवा सकेंगे मतदाता सूची में अपना नाम

ऊना/ सुशील पंडित : मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम के तहत जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदान केन्द्रों पर 15 व 16 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छूटे हुए व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए जा सकेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं तथा जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे संबंधित मतदान केन्द्र में जाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं। इसके अलावा किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र पर स्थानांतरित करवाने हेतु समुचित प्रारुप फार्म 6, 6क, 7 या 8 भरकर दावे या आक्षेप संबंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेबल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। 

डीसी ने बताया कि फोटो पहचान पत्र होना किसी व्यक्ति को मताधिकार की गारंटी नहीं देता बल्कि नागरिक का नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। उन्होंने जिलावासियों का आहवान किया है कि 15 व 16 अप्रैल को लगने वाले इन विशेष शिविरों में अपने-अपने मतदान केन्द्रों में जाकर मतदाता सूचियों में अपने नाम की पुष्टि कर लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो निर्धारित फार्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा लें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में वे अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल,...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग...

Jalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में युवती...

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, अकाउंट्स, सेल्स, सिक्योरिटी, आईटीआई मकैनिकल, कम्पयूटर ऑपरेटर व ऑटो...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग ने वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में विद्यार्थियों को...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पद भरे जाएंगे।...

Jalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में युवती द्वारा छत से छलांग लगाने की घटना सामने आई है।...