.
National17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, 3 गिरफ्तार

17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौरः मेघालय के शिलांग, हनीमून मनाने गए कपल लापता हो गए थे, जिसके बाद पति राजा रघुवंशी की लाश मिली थी और पत्नी सोनम की खोजबीन की जा रही थी। अब इस कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है, सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली है और कहा जा रहा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि उसके साथ तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और चौथे शख्स की तलाश की जा रही है। सोनम ने अपने परिजनों से फोन पर बात की, उसके पिता ने इसकी पुष्टि की है।

सोनम के सरेंडर करने के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अब सुलझ सके। इंदौर के लापता दंपत्ति के मामले में मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ट्वीट किया, “राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।” इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी ने बताया कि मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या में कथित तौर पर पत्नी शामिल थी, उसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। सोनम नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे पर दिखी थी, जिसके बाद नंदगंज थाने की पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। सोनम ने अपने परिजनों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात की है। अब पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और शादी के नौ दिनों बाद 20 मई को यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ था।

अचानक 23 मई को शिलांग के नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद दोनों लापता हो गए थे जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को सोहरा के पास लावारिस हालत में मिली थी। फिर दो जून को राजा रघुवंशी का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला था, जिसकी पहचान उनके हाथ पर बने टैटू से हुई थी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सोनम रघुवंशी की तलाश तेज हो गई थी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए...

Punjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में साढ़े 18 साल की एक युवती का 4 युवकों की ओर से गैंगरेप किया गया था।...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री...